फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर कॉलेज में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रकाश चौहान ने की। उन्होंने इस वर्ष के विषय ‘विभिन्न संदर्भ, समान आकांक्षा’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा शक्ति देश और प्रदेश के विकास की रीढ़ है। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया, ताकि वे नशे की लत, मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी आधुनिक चुनौतियों का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इन समस्याओं से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित वेब सीरीज ‘द व्हाइट ट्रुथ’ दिखाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उन्होंने नशामुक्त रहने की शपथ लेते हुए हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए पीयर मेंटर के रूप में कार्य करने का वचन दिया। इस अवसर पर डॉ. अतुल, आरती शर्मा और अनीता कुमारी मौजूद रहीं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें