फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल कॉलेज में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुविकल्पीय प्रश्न परीक्षा में गुंजन और प्रीति संयुक्त रूप से अव्वल
विज्ञापन

डिजिटल पोस्टर, काव्य पाठ, कहानी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत ‘विकसित भारत मिशन के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय ज्ञान प्रणाली की भूमिका’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने डिजिटल पोस्टर, काव्य पाठ, कहानी प्रस्तुतीकरण और बहुविकल्पीय प्रश्न परीक्षा में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर के दिशा-निर्देशन और संयोजक प्रो. तिलक शर्मा की देखरेख में हुआ। बहुविकल्पीय प्रश्न परीक्षा में गुंजन और प्रीति ने संयुक्त रूप से प्रथम तथा उपासना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ में दीक्षा प्रथम और कविता द्वितीय रहीं। कहानी प्रस्तुतीकरण में गुंजन ने पहला और दीक्षा ने दूसरा स्थान हासिल किया। डिजिटल पोस्टर मेकिंग में प्रीति प्रथम, ईशिका और साहिल संयुक्त रूप से द्वितीय रहे, जबकि सलोनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें