सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर स्थित महावीर स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला एवं तहसील स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। जिला स्तरीय पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय मंडी की पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों धारा, शिवांगी, साहिल, वैष्णवी, रिद्धिमा एवं सानवी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर मेहनत और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर अनीता शर्मा, विद्यालय प्रबंधक अनुभव, अनुकृति सहित स्कूल के मेधावी बच्चे उपस्थित रहे। संवाद