सुंदरनगर (मंडी)। डैहर उपतहसील में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय श्री शीतला माता मेला डैहर के दूसरे दिन रविवार को महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। मेले में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गायत्री कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूशन के एमडी पंकज सोनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। इन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोकर रखना जरूरी है। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान रोशन लाल ने मुख्य अतिथि को टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। संवाद