फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुरस्कार पाकर चहके विद्यार्थी

विज्ञापन
वेदांता अकादमी सुंदरनगर में बच्चों का मार्गदर्शन करते पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एचएस राणा । स्त्र
विज्ञापन
मंडी। सुंदरनगर में वेदांता कोचिंग अकादमी में स्टार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महादेव तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल के नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर विद्यार्थी खूब चहके। संस्था के प्रबंध निदेशक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी एचएस राणा ने बताया कि अकादमी भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगी ताकि विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, प्रतियोगी भावना और वैदिक जीवन मूल्यों की प्रतिष्ठा को बढ़ावा दिया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें