फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों ने स्पर्धाओं में किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। आरके इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित इनोवेशन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने नेशनल विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 तथा स्कूल इनोवेशन मैराथन 2025–26 में भाग लेकर अपनी रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और नवाचार कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आयोजित डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन कोर्स को पूरा करने पर कई विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
डबल अचीवर्स के रूप में लारनया कौंडल, मिमांशा कौंडल, रितेश शर्मा और शौर्य ठाकुर ने न केवल कोर्स पूर्ण किया बल्कि विकसित भारत बिल्डाथॉन के लिए कार्यशील प्रोटोटाइप भी प्रस्तुत कर विशेष पहचान बनाई। वहीं आरव, नितिन यादव और शिवांश शर्मा ने भी कोर्स पूरा कर प्रमाण पत्र प्राप्त किए। विद्यालय के चेयरमैन रमेश कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने विद्यार्थियों तथा मेंटर को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें