त्रिफालघाट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी। स्त्रोत स्कूल प्रबंधन
भांवला (मंडी)। कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार सरकाघाट मुनीष कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिफालघाट पहुंचे। अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत गोद लिए स्कूल में बच्चों से रूबरू होते हुए उनसे शिक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को जीवन में एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया।
उन्होंने छात्रों को बताया कि नशा किस तरह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। नशा पढ़ाई, कॅरिअर और पारिवारिक संबंधों को प्रभावित करता है। यह छोटी-सी लत जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर सकती है। छात्रों को समझाया कि नशे से दूर रहना ही बेहतर है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना, जोखिमों को समझाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देना था। संवाद