यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर में भारतीय वायुसेना दिवस पर विशेष प्रातःकालीन सभा आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस सहित विभिन्न लड़ाकू विमानों और अपाचे, चिनूक व ध्रुव जैसे हेलीकॉप्टरों की विशेषताओं की जानकारी दी। साथ ही महिला लड़ाकू पायलटों अवनी चतुर्वेदी, भावना कंठ और मोहना सिंह की उपलब्धियों को याद किया गया।
कार्यक्रम में वायुसेना से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य डीडी शर्मा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को वायुसेना के इतिहास, साहस और देश की सुरक्षा में उसके योगदान से परिचित करवाना था।