फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो स्कूलों के विद्यार्थियों ने विचार किए साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के 35 विद्यार्थियों ने अध्यापकों सहित डीएवी ग्रयोह स्कूल का भ्रमण किया। इसमें शैक्षणिक, पाठ्यक्रम और रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सरकाघाट स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया ने बताया कि भ्रमण के दौरान दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ संवाद स्थापित कर अपने-अपने अनुभव साझा किए।
विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर नई शिक्षण पद्धतियों को समझा। डीएवी ग्रयोह स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न विषयों की जानकारी दी। इस अवसर पर सरकाघाट स्कूल के अध्यापक अशोक कुमार, डॉ. राहुल सुमन, अरुण उपाध्याय, सुनीता, कामिनी, प्रदीप, रोहित और रेखा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें