फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वायुसेना में कॅरिअर बनाने के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में वीरवार को एयरमैन सलेक्शन सेंटर अंबाला कैंट की टीम ने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में कॅरिअर बनाने के अवसरों और भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का महत्व समझाते हुए वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जे. डब्ल्यूओ मनीष कुमार, सीपीएल युवराज चौहान और सीपीएल केएस प्रकाश ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने वायुसेना में भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं, चयन प्रक्रिया और विभिन्न करिअर विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाई और वायुसेना में भर्ती से संबंधित विभिन्न सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अंत में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य कंचन देव राणा और एनसीसी सेकंड ऑफिसर नरेंद्र ठाकुर ने टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही कॅरिअर चुनने के साथ-साथ राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें