फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया एकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
निहरी कॉलेज में मनाया संविधान दिवस, वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों व कर्तव्यों पर डाला प्रकाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निहरी (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय निहरी के राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से एकता का संदेश दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य प्रो. कर्म सिंह ने भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं नागरिकों से न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सांविधानिक आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्राचार्य शशि कुमार ने संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संदेश दिया। वहीं, डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने संविधान की महत्ता पर अपने विचार साझा करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सांविधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक चेतना तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध की भावना विकसित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें