फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छात्रा हत्याकांड से समाज में आक्रोश, निष्पक्ष जांच मांगी

विज्ञापन
मंडी में मांगों को लेकर एबीवीपी के कार्याकर्ता लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिलते हु
विज्ञापन
एबीवीपी ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, नशे के बढ़ते प्रभाव पर भी जताई चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरकाघाट क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा सिया हत्याकांड को लेकर समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला मंडी ने इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग करते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ज्ञापन सौंपा। परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल ठाकुर ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि इससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। एबीवीपी ने ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और शीघ्र जांच सुनिश्चित करने के साथ दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके अतिरिक्त परिषद ने प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रभाव पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही है। यदि समय रहते इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो इसके दूरगामी दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें