फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डगैल में खड्ड पार करते गिरा छात्र, पानी में डूबने से मौत

Mon, 22 Jul 2024 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
घटना स्थल लाल घेरे में और मृतक करण की फाइल फोटो।  
विज्ञापन
गोहर (मंडी )। पुलिस थाना औट के तहत उपतहसील बागचनोगी के डगैल गांव के समीप एक खड्ड को पार करते समय पांचवी कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करण ठाकुर (13) पुत्र शेष राम निवासी डगैल, डाकघर कल्हनी, उप तहसील बागाचनोगी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4ः00 बजे करण रोजाना की तरह इस रास्ते को पार कर रहा था। इस दौरान उसका पांव फिसला गया, जिससे वह खड्ड में जा गिरा और पानी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों को जब घटना की भनक लगी तो बचाव के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

करण अपने माता पिता का इकलौता बेटा था और वह प्राथमिक पाठशाला डगैल में पांचवी कक्षा में पढ़ता था। मृतक करण की बड़ी चार बहनें हैं। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि शव को क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें