फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों ने सांता क्लॉज बन कर धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

Fri, 23 Dec 2016 10:49 PM IST
मंडी
विज्ञापन
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल खलियार में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सांता क्लॉज बने नौनिहाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल लोअर शाखा खलियार और शहरी शाखा में नौनिहालों ने क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ खूब मस्ती की और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने बच्चों को क्रिसमस और नववर्ष की बधाई दी। शुक्रवार को स्कूल में क्रिसमस पर्व की धूम रही। सांता क्लॉज की वेशभूषा में बच्चों ने चॉकलेट, टॉफी बांट कर क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन


डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल आर्य समाज की प्राइमरी शाखा में नर्सरी व केजी के बच्चों ने क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया। प्राइमरी शाखा की मुख्य अध्यापिका रचना कश्यप ने बताया कि इस मौके पर बच्चों को सांता के बारे में बताया और क्रिसमस गाना पेश किया। जिसमें बच्चों ने खूब उत्साह से भाग लिया। इस मौके पर सभी बच्चों को स्वीट्स और चाकलेट बांटी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें