फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कूड़ा शुल्क न चुकाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, पंजीकरण अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े के बिलों का भुगतान ऑनलाइन ही स्वीकार होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी क्षेत्र में कूड़ा संग्रहण शुल्क का भुगतान न करने और लापरवाही बरतने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। भुगतान अब पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। इस डिजिटल व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी निवासियों और संस्थानों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
नई व्यवस्था के तहत शहर के सभी घरेलू मकान, दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, सरकारी व निजी कार्यालय, सरकारी आवास, अस्पताल और सामुदायिक भवन शामिल किए गए हैं। ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा पिछले वर्ष नवंबर माह से ही शुरू कर दी गई है। यदि किसी उपभोक्ता ने पहले ऑफलाइन माध्यम से अपने बिल का भुगतान कर दिया है तो वह नगर निगम कार्यालय में आकर भुगतान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर सकता है। सत्यापन के बाद पुराने भुगतान को ऑनलाइन सिस्टम में समायोजित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
नगर निगम ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि मंडी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना सहयोग दें। किसी भी प्रकार की असुविधा या दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए सभी उपभोक्ता अपने कूड़ा संग्रहण बिलों का समय पर ऑनलाइन भुगतान सुनिश्चित करें। -विजय कुमार, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें