मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिरात्रि महोत्सव के लिए पड्डल मैदान में पहुंचा झूला लगाने के लिए साम
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पड्डल मैदान में अस्थायी कारोबार से जुड़े ठेकों की नीलामी पूरी कर ली गई है। प्रशासन की ओर से आयोजित प्रक्रिया में इस बार रेहड़ी-फड़ी और झूलों के ठेकों से उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ है। पड्डल मैदान में रेहड़ी-फड़ी लगाने का ठेका 96.50 लाख रुपये में नीलाम हुआ।
झूले लगाने का ठेका 72.50 लाख रुपये में बिका है। महाशिवरात्रि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होती है। रेहड़ी-फड़ी और झूलों की उचित व्यवस्था से न केवल आगंतुकों को मनोरंजन और सुविधाएं मिलती हैं बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है। उधर, एडीएम डॉ. मदन कुमार ने बताया कि आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की गई है। संवाद