सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक 16 फरवरी सुबह 11:30 बजे सुंदरनगर में होगी। बैठक में मुख्य रूप से एक ही निदेशालय के गठन संबंधी मुद्दे पर जिला पदाधिकारियों की राय लेकर रणनीति तय की जाएगी।
साथ ही प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति समेत अन्य मांगों पर चर्चा की जाएगी। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा, महासचिव संजय पीसी और प्रदेश मुख्य संरक्षक राम सिंह राव ने कहा कि अध्यक्ष की अनुमति से प्राथमिक शिक्षकों और विद्यालयों से संबंधित अन्य किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मंच खुला रहेगा। संवाद