फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंधड़ और बारिश से हालात बिगड़े, अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में हुआ उपचार

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में वीरवार दोपहर बाद आए तेज अंधड़, बारिश और आसमानी बिजली ने बिजली व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन
अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को गर्मी से दी राहत, मुश्किलें भी कर दीं खड़ीं
विज्ञापन

पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, राहगीर बाल-बाल बचे
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में वीरवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन कई मुश्किलें भी खड़ी कर दीं। दोपहर बाद आए तेज अंधड़, बारिश और बिजली की गर्जना से जनजीवन प्रभावित रहा। कई स्थानों पर बहुमंजिला इमारतों की छतों पर रखा सामान तेज हवा में बिखर गया, जबकि पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे राहगीर बाल-बाल बचे। मौसम के इस अचानक बदलाव का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में बिजली बाधित होने के कारण चिकित्सकों को मोबाइल की रोशनी में मरीजों का उपचार करना पड़ा। विशेषकर आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तेज अंधड़ के दौरान हाई-वोल्टेज तारों के आपस में उलझने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं। शाम करीब पांच बजे, जब सरकारी कार्यालयों से कर्मचारी घर लौट रहे थे, तभी आसमान में अचानक काले बादल छा गए। दिन के उजाले में अंधेरा छा जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश शुरू होते ही बाजारों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। अंधेरा इतना बढ़ गया कि वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलानी पड़ीं।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने बताया कि अंधड़ और बारिश से हुए नुकसान का आकलन फील्ड रिपोर्ट के आधार पर किया जा रहा है। वहीं, तहसीलदार जोगिंद्रनगर रजत सेठी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान की जानकारी फील्ड टीमों से जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें