फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: निजी बस चुराई, रातभर घुमाई, तेल खत्म हुआ तो वहीं छोड़ गए शातिर

Sat, 31 Aug 2024 08:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
चोरी की गई बस। स्रोतः वीडियोग्रैब
विज्ञापन
मंडी। कोटली बस स्टैंड के बाहर पार्क की गई निजी बस को शातिर चोरों ने बुधवार रात 10ः30 बजे चुरा लिया और पूरी रात मंडी शहर में घुमाते रहे। घटना की जानकारी शुक्रवार को तब सामने आई जब बस के मालिक मनोहर लाल ने पुलिस चौकी कोटली में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

शातिरों ने बस की चोरी के बाद इसे मंडी शहर में ले जाकर घुमाया। इस दौरान बस की तेल की टंकी खाली होने लगी, जिससे मजबूरी में चोरों को बस को वापस उसी स्थान पर छोड़ना पड़ा। बस में रखे कुछ सामान जैसे लोहे के पट्टे, टूल बॉक्स और अन्य सामान को चोरों ने बेच दिया था। बस को छोड़ने के बाद चोर मौके से फरार हो गए है।
बस मालिक मनोहर लाल ने बताया कि कोटली की तरफ आने वाले कुछ लोगों ने बस को मंडी की तरफ जाते हुए देखा था, लेकिन यह सोचकर अनदेखा कर दिया कि बस किसी बुकिंग के लिए जा रही है। कुछ स्थानीय लोगों ने चोरों की गतिविधि की जानकारी देने के प्रयास किए, लेकिन रात होने के कारण फोन नहीं उठा पाए। सुबह जब बस की तलाशी ली गई तो टंकी खाली और अन्य सामान गायब मिला।
विज्ञापन

पुलिस के लिए यह मामला रहस्य बना हुआ है कि चोरों का बस चुराने का मकसद क्या था और क्यों उन्होंने बस को वापस उसी स्थान पर छोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस चौकी कोटली मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बस चोरी की घटना की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें