भीमा काली मंदिर में गोविंद ध्यानम ज्ञान योग शिविर में सुधांशु महाराज की सुपुत्री और शिष्या ज्ञा
मंडी। भीमाकाली मंदिर परिसर में विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज की सुपुत्री डॉ. आर्चिका दीदी ने गोविंद ध्यानम ज्ञान योग शिविर का शुभारंभ ध्यान और ओम के उच्चारण के साथ किया।
इस अवसर पर नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने आज्ञा चक्र पर ध्यान केंद्रित कर मन को शांत रखने की प्रेरणा दी। आर्चिका दीदी ने जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण रखने पर जोर दिया। दुनिया में अच्छे लोग कम मिलेंगे और आजकल लोग आपकी तरक्की से जलने वाले होंगे, इसलिए निंदा और चुगली से दूर रहें।
अपनी जिंदगी में अपनी तरक्की की ओर ध्यान दें। दीदी ने स्वस्थ जीवन शैली पर भी प्रकाश डाला। कहा कि खाना कभी जल्दी-जल्दी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे बीमारी होने का खतरा बना रहता है। पानी भी आराम से पीना चाहिए। आजकल बच्चे रात देर तक मोबाइल चलाने के कारण अनिद्रा का शिकार हो रहे हैं। उन्हें इस तनाव (मोबाइल की दुनिया) से दूर करने के लिए ध्यान साधना की प्रक्रिया बताई गई।