फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई के जिम्मेदार उपयोग पर रहें जागरूक : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेक न्यूज, आपदा प्रबंधन और कला-संस्कृति से जुड़े तकनीकी सत्रों का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), शिमला की ओर से मंडी में एक दिवसीय जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान सूचना प्रसार को अधिक प्रभावी बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आमजन तक पहुंचाने, भ्रामक समाचारों की रोकथाम और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में पत्रकारों के अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

अपूर्व देवगन ने कहा कि पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सही सूचना का प्रसार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव और इसके जिम्मेदार उपयोग की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियानों की जानकारी दी। इससे पूर्व पीआईबी शिमला के सहायक निदेशक संजीव शर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के विभिन्न तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने विषय आधारित प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

आईआईटी मंडी के प्रोफेसर वरुण दत्त ने फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट चेकिंग के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अजय बदरेल ने महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं, बागवानी विशेषज्ञ पूजा गौतम ने आधुनिक कृषि तकनीकों तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के प्रवीण भारद्वाज ने पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की रणनीतियों पर जानकारी साझा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें