विश्वकर्मा सभागार में 17 दिसंबर को होगा कार्यक्रम
टिहरा (मंडी)। हिमाचल पेंशनर महासंघ राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को मंडी के विश्वकर्मा सभागार में मनाएगा। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा और प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पेंशनर दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पेंशनर भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा करना और एकजुटता प्रदर्शित करना है। हिम्मत राम शर्मा ने कहा कि यह मंच पेंशनरों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए सामूहिक रूप से समाधान तलाशने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
पेंशनर दिवस पर हिमाचल पेंशनर कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। महासचिव टीडी ठाकुर ने हिमाचल के सभी पेंशनरों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। महासंघ ने उम्मीद जताई है कि कार्यक्रम में पेंशनरों की मांगों को लेकर एक सकारात्मक दिशा तय की जाएगी। संवाद