फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महिला कबड्डी में स्टेट हॉस्टल बिलासपुर बना विजेता

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्रि महोत्सव अवसर पर मंडी के पड्डल मैदान खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान मंडी में आयोजित की जा रही खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को कबड्डी और वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रोबेशनर आईएएस डॉ. मनु ने किया। महिला वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पहला मैच मंडी और डीएवी कांगड़ा के बीच खेला गया। इस मैच में मंडी ने कांगड़ा पर एकतरफा जीत हासिल की। मंडी की टीम ने कांगड़ा को 55-6 अंकों के अंतर से हराया। मंडी और बिलासपुर के बीच खेले गए मैच में मंडी ने बिलासपुर की टीम को 42-28 अंकों के अंतर से हराया। तीसरा मैच खेलो इंडिया बिलासपुर और स्टेट हॉस्टल बिलासपुर के बीच खेला गया।
इसमें स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने केआईसी बिलासपुर को 32-26 अंकों के अंतर से हराया। फाइनल मैच मंडी और स्टेट हॉस्टल बिलासपुर के बीच खेला गया। इसमें स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने एकतरफा जीत हासिल की। मंडी की टीम को 44-12 अंकों के अंतर से हराया। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महिला कबड्डी में स्टेट हॉस्टल बिलासपुर की टीम विजेता बनी। डीवाईएसपी प्रियांक गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

वाॅलीबाल का पहला मैच जोगिंद्रनगर और पधर के बीच खेला गया। इसमें जोगिंद्रनगर ने पधर को 2-0 सेट के अंतर से हराया। दूसरा मैच सुंदरनगर व कंसा टीम के बीच खेला गया। इसमें कंसा की टीम 2-0 सेट से जीत हासिल की। तीसरा मैच कंसा चौक और संधोल की टीम के बीच खेला गया।। इसमें संधोल की टीम 2-0 से जीती। बालीचौकी व सराज के बीच खेले गए मैच में सराज 2-1 से विजयी रहा। जोगिंद्रनगर व सराज के बीच हुए मैच में जोगिंद्रनगर 2-0 सेट से विजयी रहा। वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें