फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सृष्टि को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब

विज्ञापन
सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट के प्रगतिकुजंम वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत-
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट में प्रगतिकुंजम वार्षिकोत्सव के तहत रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह प्रधानाचार्य एकता के नेतृत्व में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लेख राज राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने हिमाचल और भारत की विविधता को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न संस्कृतियों के नृत्य व नृत्य नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य, मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने शैक्षणिक, खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
12वीं कक्षा की छात्रा सृष्टि को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब दिया गया। प्रधानाचार्या एकता ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्य अतिथि ने कहा कि मेहनत से सब हासिल हो सकता है। अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार कॅरिअर का चयन करना चाहिए। इसके साथ ही लेख राज राणा ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए पुरस्कार प्राप्त छात्रों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें