फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू के वुशू खिलाड़ी श्री नगर में दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्र की अंतिम अंतर विश्व विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन

9 मई तक पुरुष और महिला वर्ग की चैंपियनशिप के लिए टीमें हुई रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी की पुरुष एवं महिला वुशू टीमें 4 से 9 मई तक कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर में आयोजित होने वाली अंतर-विश्वविद्यालय वुशू चैंपियनशिप में भाग लेंगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि खिलाड़ी अपने समर्पण, अनुशासन और खेल भावना के माध्यम से विश्वविद्यालय की समृद्ध खेल परंपरा को आगे बढ़ाएंगे तथा राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निदेशक खेल प्रोफेसर राजेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि यह चैंपियनशिप शैक्षणिक सत्र 2025-26 की अंतिम अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता है। उन्होंने बताया कि इस सत्र में विश्वविद्यालय ने 37 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खेलों के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। टीमों के साथ टीम मैनेजर डॉ. निर्मल सिंह और इंजीनियर अमन चौहान भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें