धर्मपुर (मंडी)। एसपीयू मंडी की एक निरीक्षण टीम ने शनिवार को धर्मपुर काॅलेज में स्थायी संबद्धता के संदर्भ में निरीक्षण के लिए पहुंची। विश्वविद्यालय की गठित टीम ने धर्मपुर काॅलेज के विभिन्न शैक्षणिक विभागों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कार्यालय तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने शैक्षणिक गतिविधियों, अधोसंरचना तथा विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय प्रशासन से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी की। निरीक्षण के दौरान टीम ने कार्यप्रणाली तथा शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। संवाद