फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षय रोग से बचाव के लिए फैलाई जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। करसोग क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंथल में शनिवार को क्षय रोग (टीबी) से बचाव और इसके समय पर उपचार को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को टीबी के लक्षणों, इसके फैलाव के कारणों तथा बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करना रहा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जिसका समय रहते पता चलने और नियमित उपचार से पूरी तरह इलाज संभव है। उन्होंने लोगों को लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने की सलाह दी। उधर, बीएमओ डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी रोगियों को निशुल्क जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर बिना झिझक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं, ताकि समय पर उपचार संभव हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें