फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विरासत अध्ययन यात्रा पर निकले एसपीयू के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर मंगलवार को विरासत अध्ययन यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य एसपीयू के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को मंडी नगर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व से अवगत करवाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने इस प्रकार की यात्राओं को विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) मंडी चेप्टर के समन्वयक नरेश मल्होत्रा ने की। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि विरासत अध्ययन यात्रा के दौरान विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मंडी के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाया गया।
इसमें बरसेले, विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऐतिहासिक भवन तथा प्राचीन एवं प्रसिद्ध पंचवक्त्र महादेव मंदिर विशेष रूप से शामिल रहे। विशेषज्ञों ने इन स्थलों की ऐतिहासिक, स्थापत्य एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर अनिल शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी की प्राचार्य जयश्री कपूर, अजय सहगल, राजीव कुमार, राजेश शर्मा, कृष्ण कुमार, शोधार्थी डोलमा, राजू और सूर्य प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें