फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू ने जारी किया टाइपिंग टेस्ट का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की ओर से जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों के लिए आयोजित टाइपिंग टेस्ट में पचास प्रतिशत अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं। 21 नवंबर को शिमला स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्राॅनिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नोलाॅजी सेंटर में आयोजित टाइपिंग टेस्ट के लिए 124 अभ्यर्थियों को काल लेटर जारी किए गए थे। इसमें 56 अभ्यर्थी ही टेस्ट की बाधा को पार करने में सफल रहे हैं, जबकि 68 अभ्यर्थी असफल रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने सफल अभ्यर्थियों की सूची अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया गया है। यह सत्यापन प्रक्रिया दाे दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे एसपीयू के परिसर में विवेकानंद भवन पड्डल मैदान के निकट आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ-साथ उनकी स्व-सत्यापित फोटोकापी का एक सेट भी अनिवार्य रूप से साथ लाना होगी। कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने कहा कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के टाइपिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। सूची विश्वविद्यालय ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें