फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खाली सीटों को भरने के लिए 8 से शुरू होगा आईटीआई में स्पॉट राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एससीवीटी और एनसीवीटी की बची हुई सीटों को भरने की तैयारी पूरी हो गई है। तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय सुंदरनगर 8 से 14 अगस्त तक संस्थान स्तर पर स्पॉट राउंड काउंसलिंग आयोजित करेगा। निदेशालय के अनुसार नए व बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी 8 से 10 अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद नए बाहरी और पहले से रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को 8 से 11 अगस्त तक सुबह 11 बजे तक अपनी पसंद के आईटीआई में आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। मेरिट लिस्ट 11 अगस्त को सुबह 11 बजे के बाद जारी होगी जिसके आधार पर 12 से 14 अगस्त तक काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। आईटीआई मंडी के प्राचार्य अजेश ने बताया कि अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्रों, सेल्फ-अटेस्टेड प्रतियों व फोटो पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। सीट मिलते ही तुरंत फीस देनी होगी वरना मौका अगले अभ्यर्थी को मिल जाएगा। इच्छुक छात्र सीटों की जानकारी के लिए निकटतम आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें