फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को मिलेगा नकद ईनाम

Mon, 14 Dec 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तर पर लंबी और मध्यम दूरी की ईनामी दौड़ प्रतियोगिता ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 17 दिसंबर को होगी। प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 13 से 15 वर्ष की आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां तीन हजार मीटर दौड़ के लिए व 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां पांच हजार मीटर दौड़ भाग ले सकते हैं। प्रत्येक वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: छह, पांच व चार हजार रुपये नकद ईनाम दिया जाएगा।

हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 15 हजार, 10 हजार व आठ हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 13 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के लड़के व लड़कियो का जन्म 01.01.2001 के उपरांत व 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियो का जन्म 01.01.1997 के उपरांत होना चाहिए।
विज्ञापन


खिलाड़ी को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र व स्पोर्ट्स कीट साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रमाण पत्र स्कूल या पंचायत द्वारा जारी किया गया हो या दसवीं के प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति व आधार कार्ड की प्रतिलिपी मान्य की जाएगी। इधर, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी वेद उपाध्याय ने बताया कि लंबी एवं मध्यम दूरी दौड़ के लिए सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें