फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडी और जेसीबी इलेवन ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा(मंडी)। खेल मैदान चौंतड़ा में चल रही स्वर्गीय भगत सिंह भंडारी मेमोरियल क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में सोमवार को डीडी इलेवन बीड़ (कांगड़ा) और जेसीबी इलेवन ने मैच जीते। पहले मैच में कुंसल इलेवन बैजनाथ ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कुंसल इलेवन बैजनाथ निर्धारित 15 ओवर में मात्र 73 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडी इलेवन ने 5 ओवर मे एक विकेट गंवाकर लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल कर ली। हिमांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में जापना इलेवन किन्नौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 15 ओवर में मात्र 51 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करते जेसीबी इलेवन चौंतड़ा ने 5 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल कर ली। राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें