फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में खेल प्रतियोगिताएं 22 से : रविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आईटीआई में होने वाली जिलास्तरीय पुरुष एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य एवं खेलकूद प्रतियोगिता के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि 22 अप्रैल से मंडी आईटीआई में पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियाेगिता का शुभारंभ किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन

महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 30 अप्रैल से 3 मई तक आईटीआई जोगिंद्रनगर में होगा। इसके लिए 27 सरकारी और 18 अर्ध सरकारी आईटीआई को शेड्यूल शुक्रवार को जारी कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि 19 अप्रैल तक सभी आईटीआई अपनी टीम की सहमति दें, ताकि उनके रहने और खाने पीने की व्यवस्था की जा सके। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल और एथलेटिक्स आदि खेल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें