धर्मपुर (मंडी)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के रोड सेफ्टी क्लब ने महाविद्यालय परिसर में भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और तार्किकता का परिचय दिया, वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सृजनात्मकता और गहन चिंतन प्रदर्शित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश चंद ढलारिया ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में होने वाली शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रो.रमेश चंद शर्मा, विवेका नंद शर्मा, डॉ. मनबीर, प्रो. पूजा भारद्वाज, ओम प्रकाश, शीतल भोपाल एवं अभिषेक शर्मा शामिल रहे। संवाद