फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एमसीएच में प्रतिनियुक्ति पर तैनात विशेषज्ञ गोहर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच) मंडी में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष ने दोबारा नागरिक अस्पताल गोहर में पदभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

करीब बीस दिन पूर्व ही एमसीएच मंडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम ने विशेषज्ञ के रूप में पदभार संभाल लिया है। तीन माह पूर्व अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने पर परिजन अपने बच्चों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक व अन्य निजी अस्पतालों का रुख कर रहे थे। लोगों की मांग पर क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन ने गोहर अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ को सप्ताह में दो दिन प्रतिनियुक्ति पर मंडी में सेवारत किया था।
बाद में उनकी प्रतिनियुक्ति को दो दिन से मासिक कर दिया था। एक माह तक अपनी सेवाएं देने के बाद नए विशेषज्ञ के आने पर अब वह अपने अस्पताल लौट गए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के एमएस डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि नागरिक अस्पताल गोहर में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष प्रतिनियुक्ति पर एमसीएच मंडी में सेवाएं दे रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें