फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भरे जाएंगे

Tue, 31 May 2016 05:41 PM IST
मंडी
विज्ञापन
चिकित्सक
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के नागरिक चिकित्सालय में विधायक एवं सीपीएस मनसा राम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में दाखिल मरीजों से हालचाल पूछा।
विज्ञापन


अस्पताल में दाखिल रोगियों और तीमारदारों ने करसोग में 10 बिस्तरों वाले आयुर्वेदिक अस्पताल की मांग की। सीपीएस मनसा राम ने आयुर्वेदिक अस्पताल की मांग प्रदेश सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। कहा कि नागरिक चिकित्सालय करसोग में जल्द लिफ्ट निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बड़े जनरेटर की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि रोगियों और तीमारदारों को दिक्कतें पेश न आएं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद जल्द भरे जाएंगे। जिससे मरीजों को उपचार के लिए दूसरे क्षेत्रों में न जाना पड़े। इस मौके पर आयुर्वेदिक डा. रविंद्र कौंडल, डा. अनूप शिवहरे, डा. चेतन चौहान, जगतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें