फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वतंत्रता दिवस पर कहीं खुले तो कहीं बंद रहेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में पूर्ण रूप से बंद रहेगी दुकानें, व्यापार मंडल ने किया आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में बाजार कहीं खुले तो कहीं पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इस दिन कारोबारी भी आजादी का जश्न मनाएंगे। मंडी शहर में 15 अगस्त को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मंडी व्यापार मंडल के प्रधान राजेश महेंद्रू ने सभी कारोबारियों से आग्रह किया है कि 15 अगस्त के दिन सभी अपनी दुकानों को बंद रखकर सेरी बाजार में आयाेजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परिवार सहित शामिल होकर इसे धूमधाम से मनाएं। वहीं, व्यापार मंडल सुंदरनगर के प्रधान प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि 15 अगस्त को सुंदरनगर शहर के सभी कारोबारी अपनी दुकानों को बंद रखते हैं, लेकिन शहर में खुले नए शोरूम संचालक अपनी मर्जी से दुकानें खुली रखते हैं। चैलचौक व्यापार मंडल के प्रधान राजकुमार और गोहर के प्रधान ज्योति प्रकाश मल्होत्रा ने कहा कि 15 अगस्त के दिन अधिकांश कारोबारी अपनी मर्जी के अनुसार ही दुकानों बंद रखते हैं। हालांकि सभी को इस दिन दुकानें बंद रखनी चाहिए। व्यापार मंडल के प्रधान सरकाघाट ब्रह्म दास ने बताया कि 15 अगस्त को सरकाघाट बाजार खुला रहेगा। क्योंकि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद अधिकांश लोग दुकानों में आवश्यक खरीदारी के लिए पहुंचते है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें