संधोल में खेली जा रहे खेल महाकुंभ की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के शॉट रोकने को तेयार खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : डिवाइडर पर लगाए गए स्ट्रीट लाइन के लिए खंभे।
संधोल (मंडी)। संधोल में आयोजित किए जा रहे खेल महाकुंभ में वाॅलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोहर और कोठुआं की टीम के बीच खेला गया। इसमें सोहर की टीम ने जीत हासिल की है। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ साथ 11000 रुपये नकद राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने भी 5100 रुपये बतौर पुरस्कार दिया।
उपविजेता कोठुआं की टीम को 5100 रुपये के साथ ट्रॉफी दी गई जबकि मुख्य अतिथि ने 5100 रुपये अलग से दिए। तीसरे स्थान पर रही घनाला की टीम को 3100 रुपये और ट्रॉफी भेंट की गई। जिला भाजपा प्रवक्ता एवं मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। संधोल पंचायत के प्रधान कुलदीप सिंह, बीडीसी सदस्य प्रवीण कुमार, ग्वेला पंचायत प्रधान पंकज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद