फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वॉलीबाल में सोहर की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
संधोल में खेली जा रहे खेल महाकुंभ की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के शॉट रोकने को तेयार ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : डिवाइडर पर लगाए गए स्ट्रीट लाइन के लिए खंभे।
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। संधोल में आयोजित किए जा रहे खेल महाकुंभ में वाॅलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोहर और कोठुआं की टीम के बीच खेला गया। इसमें सोहर की टीम ने जीत हासिल की है। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ साथ 11000 रुपये नकद राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने भी 5100 रुपये बतौर पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

उपविजेता कोठुआं की टीम को 5100 रुपये के साथ ट्रॉफी दी गई जबकि मुख्य अतिथि ने 5100 रुपये अलग से दिए। तीसरे स्थान पर रही घनाला की टीम को 3100 रुपये और ट्रॉफी भेंट की गई। जिला भाजपा प्रवक्ता एवं मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। संधोल पंचायत के प्रधान कुलदीप सिंह, बीडीसी सदस्य प्रवीण कुमार, ग्वेला पंचायत प्रधान पंकज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें