फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छावनी में बदली छोटी काशी, प्रदर्शन से सामाजिक संगठनों ने किया किनारा

विज्ञापन
मंडी के जेल रोड़ ​​​स्थित म​स्जिद के पास मुस्तैद पुलिस व रखे गए बेरिकेड। संवाद
विज्ञापन
मंडी। जेल रोड में खसरा नंबर 1280 में देव स्थल का दावा करने वाले गोपाल कपूर के साथ दो माह पहले प्रदर्शन में कंधे से कंधा मिलाकर आवाज बुलंद करने वालों ने अब इस मुहिम से किनारा कर लिया है। मंगलवार को संघर्ष समिति के सदस्य गगन बैहल के आह्वान पर प्रदर्शन में कई सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने दूरी बना ली। पुलिस ने शहर में चप्पे-चप्पे पर बैरिकेड्स लगाकर जवानों को तैनात किया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कोहरे के बीच पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। आयोजन स्थल सेरी मंच के पास पुलिस की गाड़ियां तैनात रहीं। सकोडी चौक से जेल रोड तक क्यूआरटी जवानों के साथ दमकल वाहन भी तैनात रहे। दोपहर डेढ़ बजे प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता कमल गौतम प्रेसवार्ता में कहा कि राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मस्जिद के बाहर 45 वर्ग मीटर जमीन पर एहले इस्लाम की जगह है। उन्होंने यहां खसरा नंबर 1280 पर भी कब्जा किया हुआ है। सरकार को भी इस बारे में जल्द संज्ञान लेना चाहिए।प्रदर्शन के बाद गोपाल कपूर ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि संघर्ष छाेटी काशी को बड़ी काशी बनाना है। यहां 80 देवालय हैं, 81वें को मुक्त करवाना है। कहा कि अगली बार बिना बताए प्रदर्शन करेंगे। सरकार और प्रशासन से मांग है कि खसरा नंबर 1280 को मुक्त करवाएं। उधर एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने कहा कि गोपाल कपूर के पत्र पर जांच पड़ताल के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

..


सुबह 7 बजे से ही पुलिस के जवान मोर्चा संभालने में जुट गए थे। दो माह पहले हुए प्रदर्शन को देखकर पूरी तैयारी की गई थी। प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा।
=साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें