फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल की ऊपरी इलाकों में डेढ़ दशक बाद बर्फबारी

विज्ञापन
लडभड़ोल के डुघधार में बिछी बर्फ सफेद चादर। संवाद
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। तहसील लडभड़ोल के ऊपरी इलाकों में कुदरत ने 15 साल का लंबा सूखा खत्म कर दिया है। करीब डेढ़ दशक बाद आसमान से बरसी सफेद चांदी ने पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। ऊपरी पहाड़ियों पर करीब 60 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इससे पूरा इलाका किसी सफेद जन्नत जैसा नजर आने लगा है। लडभड़ोल की डुगधार, रोपड़ी, कलैहड़ू, खजूर, गाहरा और भभोरी धार में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

बर्फ के फाहों ने पहाड़ियों, घरों और रास्तों को पूरी तरह ढक दिया है। सुबह जब लोग जागे तो अपने आंगन और छतों को सफेद चादर में लिपटा देख खुशी से झूम उठे। यह बर्फबारी सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।
स्थानीय किसान राजदीप, ललित, रमेश और दान सिंह आदि ने बताया कि वे लंबे समय से बारिश और बर्फ का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने गेहूं और सब्जियों की बिजाई की थी, लेकिन सूखे के कारण चिंता बनी हुई थी। अब इस बर्फबारी और बारिश से उनकी फसलों को नया जीवन मिला है। किसानों के मुताबिक यह बर्फबारी उनकी खेती के लिए खाद का काम करेगी।
विज्ञापन

बर्फबारी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। प्रशासन ने एहतियात बरतने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन ने गिरते तापमान और फिसलन को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के पर्याप्त उपाय करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें