फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बर्फबारी ने बरोट वैली में पर्यटन को दी संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला मंडी की बरोट वैली में बर्फबारी से पर्यटन को संजीवनी मिली है। अनछुए पर्यटन स्थलों में हुए हिमपात से प्राकृतिक सुंदरता बढ़ गई है। चौहारघाटी के राजगुंधा, सुधार, लोहारड़ी में हिमपात से ठप पड़े कारोबार को जीवनदान मिला है।
विज्ञापन

बरोट-झंटिगरी सड़क से सटी पहाड़ियों पर बर्फ देखने के लिए देशभर के पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की भीड़ से बरोट वैली गुलजार हो गई है। इससे यहां के पर्यटन को संजीवनी मिल गई है। बरोट वैली की ऐतिहासिक शानन परियोजना की रिजर्वायर, जालान विश्राम गृह, मुल्थान और टिक्कन के समीप हिमपात से चौहारघाटी की सुंदरता देखने उत्तर भारत के पर्यटक पहुंच रहे हैं।
मंडी-कांगड़ा सीमा से सटी चौहारघाटी में रोजाना पर्यटक पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। बरोट वैली में पर्यटन से जुड़े कारोबारियों में शामिल देवेंद्र कुमार, विवेक, टैक्सी चालक मनोहर ने बताया कि चौहारघाटी में बर्फबारी से अनछुए पर्यटन स्थलों में पर्यटक बर्फ का खूब आनंद लेने पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें