फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हिंदी ओलंपियाड में स्नेहा को स्वर्ण

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर कन्या स्कूल की पदक विजेता छात्राएं प्रधानाचार्य खजान सिंह के साथ।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर की छात्राओं ने देशभर में नाम कमाया है। प्रतियोगिता में स्कूल की 28 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन ने किया। इसमें भाषा हिंदी पर कई प्रतियोगिता करवाई गईं। हिमाचल की टीम में शामिल जोगिंद्रनगर कन्या पाठशाला की छात्रा स्नेहा ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

छात्रा पायल ने रजत पदक हासिल किया। टीम में शामिल रिद्धि, ऋषिका, स्नेहा, पायल ने भी शानदार प्रदर्शन कर अगले राउंड में प्रवेश पाया। शनिवार को प्रधानाचार्य खजान सिंह ठाकुर ने बताया कि हिंदी ओलंपियाड की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की 28 छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें