मंडी। द्रंग क्षेत्र के बेहनीधार गांव में वीरवार दोपहर बाद एक व्यक्ति को सांप ने डस दिया। घायल को परिजन पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला ले गए जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। मंडी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे उपचार देते हुए दाखिल कर लिया है। अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
घायल वेद राम निवासी बेहनीधार, कटौला वीरवार दोपहर के समय खेतों में पशुओं के लिए चारा लाने गए थे। इस दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। घबराए वेद राम ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। अस्पताल की आपातकालीन ओपीडी में तैनात डॉ. अभिनव ने बताया कि एक सप्ताह में स्नेक बाइट का यह दूसरा मामला है। संवाद