फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। खेतों में घास काट रहे किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सौंप दिया है। मृतक की पहचान सिधपुर पंचायत के खड़ून गांव के गोरखू राम पुत्र फागणु राम के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गोरखू राम खेतों से घास काटकर ला रहा था। अचानक उसको सांप ने डस लिया। पता चलते ही स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल धर्मपुर ले गए। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मंडी जोनल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। चलैला वार्ड सदस्य रमेश शर्मा ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस थाना धर्मपुर के प्रभारी सूरम सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें