सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में अचंभित आंखों से प्रदेश और पंजाब के बड़े कलाकारों को अपने सामने देख कर बालिका गृह अनाथ आश्रम सुंदरनगर की बच्चियाें के चेहरों पर मुस्कान दिखी। इन सभी बच्चियों की खुशी का कारण मंडी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निखिल ठाकुर बने। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर न केवल इन बच्चियों के साथ केक काटकर समय बिताया बल्कि उन्हें रात्रि कार्यक्रम सामने से देखने का अवसर भी प्रदान किया। निखिल ठाकुर के साथ सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेष शर्मा व अन्य कार्यकर्ता बुधवार को दिनभर उनके साथ रहे। इस अवसर पर पंडाल में संध्या के मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद और एसडीएम अमर नेगी ने भी बच्चियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।