मीटर लगाने से रोकने पर 24 घंटों बाद अस्थायी रूप से काटी जाएगी विद्युत आपूर्ति
मीटर लगाने में सहयोग करें उपभोक्ता : नरेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस बना हुआ है। बिजली बोर्ड का कहना है कि जब तक उपभोक्ता स्वयं न चाहें, मीटर को प्रीपेड नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह योजना पूरी तरह जनहित में है और इससे बिजली दरों या किसी अनुदान में कोई बदलाव नहीं होगा।
मंडी शहर में निजी एजेंसी की मदद से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है, लेकिन कुछ उपभोक्ताओं द्वारा विरोध और बाधा के कारण काम धीमा है। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को रोका गया तो 24 घंटे का नोटिस देकर अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति काटी जा सकती है।
बॅाक्स
निजी एजेंसी की मदद से लगाए जा रहे स्मार्ट मीट पोस्टपेड ही रहेंगे, जब तक उपभोक्ता नहीं चाहेगा इसे प्रीपेड नहीं किया जाएगा। यह मीटर जनहित में है इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है, सभी उपभोक्ता मीटर लगवाने में सहयोग करें। नरेश ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल मंडी।