फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब मोबाइल पर मिलेगा बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल की हार्ड कॉपी केवल लिखित आग्रह पर ही होगी उपलब्ध
विज्ञापन

ईमेल आईडी अपडेट करवाना चाहते हैं तो कटौला कार्यालय में आवेदन पत्र लेकर आएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कटौला (मंडी)। विद्युत उपमंडल कटौला के तहत आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को अब उनके स्मार्ट मीटर का बिजली बिल मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा। जिन उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और जिनके मोबाइल नंबर बोर्ड कार्यालय में पंजीकृत हैं, उन्हें अब हर माह का बिल उनके मोबाइल पर मैसेज के रूप में भेजा जाएगा।
उपभोक्ता अपना मासिक उपभोग विवरण एवं बिल स्टेटमेंट बोर्ड प्रबंधन के आधिकारिक मोबाइल एप के माध्यम से देख सकेंगे तथा स्वयं प्रिंट निकाल सकेंगे। बिल की हार्ड कॉपी केवल लिखित आग्रह पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी। जो उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आईडी अपडेट करवाना चाहते हैं, वह किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत उप-मंडल कटौला कार्यालय में आवेदन पत्र के साथ उपस्थित होकर विवरण अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता इंजीनियर राम सिंह यादव ने बताया कि सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिलिंग प्रत्येक माह की पहली तारीख को स्वचालित रूप से की जाएगी। विद्युत बोर्ड की ओर से जारी ऑटो जनरेटेड बिल स्टेटमेंट को ही अधिकृत बिल माना जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि स्मार्ट मीटर बिल के लिए अधिक जानकारी हासिल करनी हो तो उपभोक्ता बोर्ड कार्यालय आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें