फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नर्सिंग हॉस्टल में हेपेटाइटिस-बी और डायरिया से छह प्रशिक्षु बीमार

Sat, 15 Nov 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नर्सिंग हॉस्टल भवन मंडी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के जीएनएम नर्सिंग हॉस्टल में छह प्रशिक्षु छात्राएं हेपेटाइटिस-बी और डायरिया की चपेट में आ गईं। इनमें से पांच छात्राओं को चार दिन के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक छात्रा अब भी निजी वार्ड में पीलिया के लक्षणों के साथ उपचाराधीन है।
विज्ञापन

अस्पताल स्टाफ के अनुसार हॉस्टल में डायरिया और हेपेटाइटिस-बी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। छात्राओं को अस्पताल में उपलब्ध पानी और हॉस्टल मैस में तैयार भोजन से संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। हॉस्टल में स्वयंसेवी संस्था द्वारा उपलब्ध करवाया गया वाटर फिल्टर लंबे समय से खराब पड़ा है। इस कारण अधिकांश प्रशिक्षु अस्पताल व स्कूल परिसर में लगे कूलर/फिल्टर से पानी भरकर पीने को मजबूर हैं।
बीमार छात्राओं में पल्लवी, कंचन, उर्वशी, नेहा और नेहा कुमारी को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि एक अन्य छात्रा सान्या में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं और वह उपचाराधीन है। छात्राओं के बीमार पड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने हॉस्टल के भंडारण टैंकों की सफाई करवा कर उनमें क्लोरीन का छिड़काव करवाया है। कई छात्राओं को बुखार, उल्टी और पेट खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


कुछ प्रशिक्षु छात्राएं अवकाश लेकर घर चली गई थी। लौटने पर ही उनकी तबीयत खराब हुई है। अगर हॉस्टल व संस्थान की भंडारण टंकियों में पानी की खराबी होती तो सभी छात्राएं बीमार होती। हॉस्टल में 90 छात्राएं रहती हैं। संस्थान की ओर से हॉस्टल के पेयजल भंडारण टैंकों को साफ करवाया गया है। दान में मिले फिल्टर को शीघ्र ही ठीक करवा कर चालू करवाया जाएगा।
-उषा चौहान, प्राचार्य, नर्सिंग स्कूल, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी।
नर्सिंग प्रशिक्षु छात्राएं अवकाश के चलते घर चली गई थीं, शायद वहां खान-पान में चूक हुई होगी। हॉस्टल की पेयजल टंकियों से सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही पेयजल टंकियों को साफ करवाकर क्लोरीनेशन कर दिया है।
विज्ञापन

-डाॅ. दिनेश ठाकुर, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें