लडभड़ोल में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत कार्रवाई करते पुलिस व स्वास्थ्य विभाग। स्रोत संवाद
- फोटो : एसआईआर फार्मों की स्थितियों के बारे में जानकारी करते भाजपा जिलाध्यक्ष।
लडभड़ोल (मंडी)। तहसील लडभड़ोल के मुख्य बाजार में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत कार्रवाई की। नियमों की अवहेलना करने पर 6 दुकानदारों के चालान काटे।
लडभड़ोल के मुख्य बस स्टैंड पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों को इकट्ठा कर तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
सिविल अस्पताल लडभड़ोल के एमओ डाॅ. निखिल शर्मा ने बताया कि यह 60 दिवसीय अभियान 9 अक्तूबर को शुरू हुआ था और 8 दिसंबर तक चलेगा। पुलिस चौकी लडभड़ोल के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर जिला तंबाकू नियंत्रण सेल और पंचायतें जागरूकता अभियान चलाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। तंबाकू के सेवन को रोकने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं भी विकसित की जा रही हैं, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके। संवाद